विशेष संवाददाता





रांची। वरिष्ठ भाजपा नेता और सामाजिक - वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि कोरोना के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट और विकट चुनौतियों के सामने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट न केवल सराहनीय है बल्कि इससे अच्छा बजट हो ही नहीं सकता था।





डॉ.बब्बू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट को तैयार करने में अपनी बेहतरीन समझ और सूझबूझ का परिचय देने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था के हित में दूरगामी उद्देश्यों को ध्यान में रखा है।विशेष रूप से मध्यम वर्ग के हितों का पुरी तरह से ख्याल रखा गया है।





उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के हितों की इस बजट में रक्षा की गयी है।विशेष रूप से व्यक्तिगत करदाताओं के लिये की गयी सकारात्मक घोषणाओं की उन्होंने सराहना की ।