चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान को लेकर जागरुकता रथ रवाना,उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी एसबीएम (ग्रामीण) दिनेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना





सभी प्रखंडों के पंचायतों में महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के प्रति किया जायेगा जागरूक,12 जून तक चलेगा चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान





वरीय संवाददाता,रांची। जिला में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के चौथे चरण की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान दिनांक 5 जून से 12 जून 2023 तक चलेगा।इसे लेकर 7 जून 2023 को उपायुक्त रांची के निदेशानुसार जागरुकता रथ को रवाना किया गया। विकास भवन परिसर से उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी एसबीएम(ग्रामीण), निदेशक डीआरडीए एवं कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा माहवारी के प्रति लोगों को जागरूक कियाा जायेगा।





माहवारी प्रबंधन हेतु आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया रथ





कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत माहवारी प्रबंधन हेतु आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया है। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में घूम-घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। उन्होंने आगे बताया कि सभी किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समुदाय के सदस्यों, किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं पुरुषों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफल बनाएंगे।





मौके पर निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, रांची पूर्वी/पश्चिम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा, सभी जिला समन्वयक व अन्य उपस्थित थे।