रांची।झारखंड में परिवहन विभाग में क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय परिवहन प्राधिकार का गठन हुआ है।इसमें गैर सरकारी सदस्यों का मनोनीत किया किया गया है।मनोनीत सदस्यों में सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य है।कमेटी में कांग्रेस और राजद के किसी सदस्य को मनोनीत नहीं किया गया है।अब इस मामले में कांग्रेस नेताओं की कानाफूसी चालू हो गई है और कई स्तर पर ये नेता शिकायतें भी कर रहे हैं।





प्राधिकार में सभी 11 गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के निर्देश पर किया गया है।यह इतने गोपनीय तरीके से चुपके-चुपके हुआ कि सूचना सार्वजनिक होने में लगभग सात दिन का समय लग गया है।मनोनीत 11 सदस्यों में दो झामुमो के जिलाध्यक्ष हैं।बाकी सदस्य या तो सक्रिय कार्यकर्ता है या फिर केंद्रीय समिति के सदस्य।प्राधिकार में इन सदस्यों की नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए की गई है।





इनको बनाया गया है झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार का सदस्य





हजारीबाग के संजीव कुमार,झामुमो के केंद्रीय कमेटी के सदस्य और पार्टी के टिकट पर बड़कागांव विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं।





पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा से सोनाराम देवगम, झामुमो जिला सचिव।





प्रमंडल स्तर पर नियुक्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य





कोल्हान प्रमंडल





बारीडीह (जमशेदपुर) के प्रमोद लाल, झामुमो के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य।





बहरागोड़ा (जमशेदपुर) के आदित्य प्रधान, झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य।





संथाल परगना प्रमंडल





गोड्डा के गांधीग्राम के बासुदेव सोरेन, झामुमो जिला अध्यक्ष।





दुमका के कुसुमडीह के निरंजन कुमार मिश्रा, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता।





उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल





बोकारो स्टील सिटी के मंटू यादव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य हैं। 2009 और 2014 में झामुमो के टिकट पर बोकारो से चुनाव लड़ चुके हैं।





गिरीडीह के भंडारीडीह के शहनवाज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष।





पलामू प्रमंडल





डालटनगंज के राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू , झामुमो जिला अध्यक्ष।





गढ़वा नगर ऊंटारी निवासी सूर्यदेव महतो, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता।





दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल





ओरमांझी के तालकेश्वर महतो, झामुमो के सक्रिय सदस्य।