चौपारण के गौशाला में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,सम्मिलित हुए बरही विधायक उमाशंकर अकेला





बाढो वंशज ग्रुप ने किया मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन





प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के ग्राम गोशला में बाढो वंशज ग्रुप (पच भयवा दल) द्वारा नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य जल यात्रा के साथ शुरु हो गया। जल यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख प्रीति कुमारी, पंचायत बहेरा मुखिया पूजा कुमारी, बसरिया मुखिया मंजु देवी, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव, बहेरा पंचायत उप मुखिया गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधान पुजारी संजय पासवान एवं उनकी धर्म पत्नी काजल किरण को माथे पर कलश देकर जल यात्रा का शुभारंभ किया।





इस अवसर पर अतिथियों को बाढो वंशज ग्रुप द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। जल यात्रा सह शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। वहीं मानगढ़ बगीचा समीप स्थित तालाब से जल उठाकर वापस कलश यात्री यज्ञ मंडप पहुंचे। वहां यज्ञाचार्य टिंकू पांडेय (मानगढ़) के द्वारा मंत्रोचार कर विधि विधान से यज्ञ हेतु कलश स्थापन किया गया।





जल यात्रा में समाजसेवी भुनेश्वर यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहू, डॉ कश्यप, अरुण पांडेय, पूर्व वार्ड सदस्य शिवशंकर पांडेय, वार्ड सदस्य गोपाल सिंह, रामचंद्र पासवान, मनोज मिश्रा, रणवीर प्रसाद, गणेश राणा, मंटू शर्मा सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।