प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। रविवार को चौपारण थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर समेत चौपारण थाना में पद स्थापित इंस्पेक्टर एवं अन्य निवर्तमान अधिकारियों की विदाई स्वागत कर की गई।





इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर ने कहा कि सेवा ही कर्तव्य हैं। पुलिस सेवा का एक सफलतम कार्यकाल मैंने चौपारण में बिताया हैं।यह सेवाकाल मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।चौपारण प्रखंड जीटी रोड और 269 गांवों का एक बडा भौगोलिक क्षेत्र है।इस काम में मेरे साथ मेरे सभी वरीय तथा कनीय अधिकारीयों का सहयोग रहा।चौपारण के सभी सरकारी अधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी,पत्रकार,शांति समिति के सदस्य, आम जनता का सबका मुझे भरपूर सहयोग मिला।सरकारी सेवा में पदस्थापन ट्रांसफर एक नियमित प्रक्रिया हैं । आप सभी के सहयोग से चौपारण में काम करना मेरे लिए यादगार रहा। आप सभी के बेहतर उज्जवल जीवन की कामना करता हूं।





उन्होंने आगे कहा कि मेरा जीवन में चौपारण में दनुआ घाटी में गैस त्रासदी कि घटना हुआ,जिससे छत्तीस घंटा तक जीटी रोड जाम रहा।मैंने उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और फिर किसी प्रकार कि घटना नहीं घटा और सफलता प्राप्त हुआ।दूसरी घटना चौपारण में पत्रकार के घर गोली चली जिसे मैंने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़ा और आज खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह चौपरण थाना प्रभारी के रूप में पद ग्रहण कर रहें हैं। दीपक कुमार सिंह ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़वाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था ।





इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौपारण थाना में शंभू नंद ईश्वर का एक सजग संवेदनशील कार्यकाल आदर्श काम माना जा सकता है। इन्होंने अपने दायित्वों को कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा किया। एक सफल थाना प्रभारी के रूप में इनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य अविस्मरणीय रहेंगे।