पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।श्री श्री छठ पूजा समिति (अमरावती कॉलोनी) द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी छठ मैया की महिमा को जन-जन तक विस्तार करने के लिए बुधवार को 100 माताओं के बीच सूप का वितरण किया गया।
अमरावती कॉलोनी (नियर रेलवे बिल्डिंग),चुटिया में छठ व्रतियों के बीच सूप और डाला के वितरण कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी संजय सहाय,राजीव चटर्जी,रमेश सिंह के साथ साथ मोहल्ले के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विक्की सहाय सहित अन्य उपस्थित थे।





