छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करते बरही विधायक अकेला यादव





साइकिल मिलने के बाद छात्र छात्राएं विद्यालय समय पर पहुंचेंगे:उमाशंकर अकेला





प्रतिनिधि, बरही। बरही प्रखण्ड के उच्च विद्यालय बरहीडीह परिसर में कल्याण विभाग की ओर से छात्र छात्राओं के बीच शनिवार को विधायक उमाशंकर अकेला ने 125 साइकिल का वितरण किया। साइकिल का वितरण प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोड़ाहर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहीडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय केवाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहराबद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुंडू के छात्र छात्राओं के बीच हुआ।





बताते चलें कि प्रखण्ड में कुल 1527 साइकिल का वितरण किया जाना है। इसकी शुरुआत विधायक उमाशंकर अकेला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम ने विधायक समेत आए हुए अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया।





इस मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि सरकार एवं कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिल की योजना लाभप्रद है। दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा।वह समय पर स्कूल आ सकेंगे और इस योजना से छात्रों की उमंग बढ़ेगी और पढ़ने पर ध्यान देंगे।अकेला ने कहा कि कल्याण विभाग की इस योजना से छात्र-छात्राओं के चेहरे में खुशी झलक रही है।अब वह समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे।





इस मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला के अलावा प्रखण्ड प्रमुख मनोज रजक, सीओ रामनारायन खलखो, बीईईओ किशोर कुमार, बीपीएम अरुण कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार दास, प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम, डॉ सुनील यादव, अयोध्या कुम्हार, अमरदीप कुमार शर्मा, अजय कुमार प्रजापति, सुरेश प्रसाद, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रिजवान अली, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, कार्तिक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।