प्रतिनिधि,पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त को अपनी अपनी समास्याओं से अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया।
उपायुक्त ने प्राप्त समस्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में आपूर्ति विभाग, जल सहिया के वेतन से संबंधित मामले, अबुआ आवास एवं होमगार्ड संबंधित मामले के अलावा विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





