विशेष संवाददाता,रांची। राजधानी रांची के कांग्रेस भवन में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन आहूत की गई। संवाददाता सम्मेलन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने संबोधित किया।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुनिया के हर विषय पर भाषण देते हैं, लेकिन आज तक महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आमदनी, महिला पहलवानों की यौन शोषण पर कोई चर्चा नहीं, प्रधानमंत्री विकसित भारत की बात करते हैं,लेकिन देश की अर्थव्यवस्था खतरें में है। इसकी भनक प्रधानमंत्री को सुनाई नहीं देती है।
राकेश सिन्हा ने कहा कि वित्तीय और निवेश सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी की ताजा रिपोर्ट यह बताती है कि घरेलू ऋण का स्तर सकल उत्पाद का लगभग 40 प्रतिशत हो गया है। घरेलू बचत भी 47 साल के निचले स्तर तक पहुंच गई है। पैसा बचाना तो दूर भारतीय परिवार धीरे-धीरे कर्ज में डूबते जा रहे हैं।देश विनाशकारी नोटबंदी की मार से अबतक निकल नहीं पाया। भयंकर महंगाई, बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री चुप हैं। किसान सड़कों पर हैं और प्रधानमंत्री अपने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में मशगूल हैं। चंदे के पैसे गैर भाजपा सरकार को गिराया गया।। विपक्ष के विधायक को खरीदा गया है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री से 5 प्रश्न करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात का खुलासा करें कि बीफ कंपनियों से प्रधानमंत्री इलेक्ट्रोल बौंड से 250 करोड़ चंदा क्यूं लिए,महिला पहलवानों की यौन शोषण के आरोपी, बृजभूषण की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हुई, रक्षा बजट में कटौती क्यों की गई, एलओसी पर भारत अपने 65 में से 26 पेट्रोलिंग पॉइन्ट पर नहीं जा सकता है,क्योंकि वह बफ्फर जोन बना दिया गया,जिसकी वजह से हमारी जमीन चीन के प्रभुत्व में चली गई,अग्निवीर की जगह स्थायी नियुक्ति क्यों नहीं की गई।
प्रेस वार्ता में प्रवक्ता सोनाल शांति और ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे।





