प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता नवल किशोर का सोमवार आकस्मिक निधन हो गया।संध्या 5 बजे बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में उनके सुपुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी सम्मानित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।





मौके पर जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता बलाई पांडा, सीएसपी राय, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार झा, रमन ओझा, ओम प्रकाश मिश्रा, अमित कुमार, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, दीपेंद्र ओझा, सुनील कुमार सोय समेत लगभग पांच सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे।





बताते चलें कि अधिवक्ता नवल किशोर ने जमशेदपुर जिला बार संघ में पोस्ट ऑफिस खुलवाने में काफी मदद की थी। वे पूर्व में पोस्ट ऑफिस विभाग में कार्यरत थे। साथ ही सभी अधिवक्ताओं के वे प्रिय भी थे। जबकि उनके निधन को लेकर जमशेदपुर कोर्ट में दूसरी पाली में अधिवक्ताओं ने खुद को काम से अलग रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।