पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो ने गुरुवार को धनबाद सर्किट हाउस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी लिस्ट में जयराम महतो ने 14 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा की है। इससे पहले जयराम महतो ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की थी।





प्रेस वार्ता में जयराम महतो ने कहा कि पूरी कमेटी से विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।अभी तक कुल 20 प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गई है। बहुत जल्द ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में जेएलकेएम पार्टी लगभग 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।साथ ही स्पष्ट किया कि हम नई पार्टी हैं किसी अन्य पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।





जयराम महतो द्वारा जैसे ही पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की गई पार्टी के कई नेता विरोध करने लगे। सिंदरी से दावेदार प्रत्यासी ने कहा की सिंदरी से ऐसी प्रत्याशी की घोषणा की गई जो पार्टी विरोधी काम कर रही है।कहा कि टुंडी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशी की घोषणा का विरोध किया जा रहा है। प्रत्याशी के दावेदारों ने कहा कि हम लोग शुरू से पार्टी को खून पसीने से सींचे हैं।निस्वार्थ भाव से काम किए हैं और अब बाहरी प्रत्याशी को लाकर की घोषणा की जा रही है। अगर पार्टी अध्यक्ष हम लोगों की मांगों को नहीं मानते हैं तो हम लोग पार्टी के विरोध में उतरकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।