प्रतिनिधि, पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में साप्ताहिक विधिक जागरुकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम पाकुड़ प्रखंड के छोटी अलीगंज धनुष पूजा एवम गोकुलपुर क्षेत्रों में पीएलवी नीरज कुमार राउत द्वारा जागरूक करते हुए लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।





इस कार्यक्रम के तहत जादू-टोना प्रथा के नाम पर होने वाले अत्याचारों और बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चला कर जागरूक की गई।सड़क दुर्घटना के शिकार,प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के शिकार हुए लोगों को प्राधिकार द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सुविधाओ के बारे में मूलभूत जानकारी दी गई।