प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में जुआ, मटका, हब्बा डब्बा के अवैध खेल के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार जादूगोड़ा थाना पुलिस ने हब्बा डब्बा संचालित खेल अड्डे पर छापामारी कर रंगेहाथों तीन लोगों को गिरफ्तार किया,जिसमें मुसाबनी निवासी नरेश कुमार गिरी, मो. मुस्तफा और डुमरिया का रहने वाला गुलाबदीन शामिल है।





इस दौरान पुलिस ने मौके से नगद 34015 रुपए भी बरामद किया है। साथ ही तीनों के विरुद्ध 11 बिहार बंगाल अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है।





मामले में जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव झा ने बताया कि जुआ लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।