प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग जिला खनन पदाधिकारी ने औचक निरीक्षक के क्रम में बड़कागांव थाना अंतर्गत बालू खनिज के साथ परिवहन करते हाईवे वाहन को जप्त किया है।
मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार से पूछे जाने पर कहा कि बड़कागांव में अवैध बालू स्टॉक करने की खबर प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी।जप्त हाईवे वाहन के चालक के पास वाहन पर लदे खनिज का वैध ई चलान नहीं पाया गया।जप्त वाहन संख्या जेएच 02 ए क्यू / 9629 में 400 सीएफटी अवैध बालू लदा जप्त वाहन मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी हजारीबाग कार्यालय के पत्रांक 214 दिनांक 30 फरवरी के आलोक में झारखंड मिनिरल्स रूल 2017 के नियम 11 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उपरोक्त वाहनों को खनिज सहित जप्त कर सुरक्षित अभिरक्षा हेतु बड़कागांव थाना को सुपुर्द किया गया है। उक्त वाहन पर झारखंड लघु खनिज संविधान संशोधन नियमावली 2017 के नियम 54 तहत आवश्यक कार्रवाई जिला खनन कार्यालय हजारीबाग से किया जाना है।





