चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान अब तक किए गए चुनाव कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष मतदान को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्रिटिकल मतदान केन्द्र, पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की संख्या का आकलन, क्लस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम की संरचना, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर उन्होंने उन बूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान प्रतिशत जिस बुथ में कम रहा है,वहां जिन कारणों से भी मतदान प्रतिशत कम रहा है उनका निराकरण करने और वहां बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रियता बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया।
साथ ही व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित करने, बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था करने, एवं उनके लिए सभी बूथों में रैंप का निर्माण, व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करने, बूथों पर शेड निर्माण, सुनियोजित कतार व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व्यवस्था आदि को लेकर निर्देशित किया है। उसके बाद प्रखंड क्षेत्र के कई बूथों कि भी निरीक्षण किया और बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया? मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग,उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीटीओ धनंजय कुमार, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ अनिल नायक, सीओ उपेन्द्र कुमार, बीडीओ आरती मुंडा, नगर पंचायत के नगर प्रशासक चंदन कुमार समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
घाटशिला अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग

मानसा में पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटों पर चलाई गोलियां, खुद को भी किया शूट
● ब्रेकिंग
