पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उपचुनाव के निमित्त गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप एक्टिविटी के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आमजनों को मतदान के महत्व की जानकारी तथा सभी को जागरूक व प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को स्वीप कोषांग द्वारा नोडल पदाधिकारी, (स्वीप कोषांग)-सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में बेंगाबाद प्रखंड के खंडोली डैम में मतदाता हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जहां खण्डोली में एडवेंचर फेस्ट फॉर इलेक्शन पर्व बाय इंस्पायरिंग द यूथ टू पार्टिसिपेट इन द अपकमिंग इलेक्शन के तहत वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी एस स्पीड बोटिंग, बनाना राइड, रिंगो राइड, वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी एस कयाकिंग फॉर 50 पर्सन,ग्राउंड एक्टिविटी एस रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, खंडोली ट्रेक का आयोजन किया गया। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन की तिथि, मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्पलाइन ऐप, 1950, सी विजिल ऐप, सुविधा ऐप, सक्षम ऐप आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान खंडोली में नौका विहार कर सभी लोगों से मतदान करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग की टीम व प्रखंड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और अपना फर्ज निभाएं, एक वोट से हार होती है और एक वोट से जीत। यह संदेश रविवार को स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित बेंगाबाद प्रखंड स्थित खंडोली डैम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी,स्वीप कोषांग ने सभी लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।वहीं चुनाव में कैसे उम्मीदवार का चयन करना है, चुनाव कैसे होता है, मतदान की तिथि समेत अन्य जानकारी दी।उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां के युवा जागरूक मतदाता होने का फर्ज अदा करते हैं।हमारे देश का प्रजातंत्र तभी मजबूत होगा जब मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।





इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक किया गया कि वे स्वयं तथा उनके क्षेत्र के मतदान करें यह सुनिश्चित करें। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को मतदाता प्रतिज्ञा हेतु शपथ दिलाई गई। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।