पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा। विधानसभा चुनाव 2024 के निमित सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा और सिमरिया के कार्यालय कक्ष में होना है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने सिमरिया और चतरा अनुमंडल कार्यालय पहुंच नामांकन प्रक्रिया, नियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों की उपस्थित, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, प्रतीक्षालय कक्ष, सीसीटीवी समेत अन्य का जायजा लिया।





इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की बात कही।आगे कहा सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश अनुपालन करने की कही बात।





इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।