जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बैंक के प्रतिनिधियों संग की बैठक
आदर्श आचार संहिता के दौरान बैंक खातों पर संदिग्ध बड़े वित्तीय लेन देन पर नजर रखने एवं सूचना देने का निर्देश
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,हज़ारीबाग। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने समाहरणालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने सम्बंधित बैंक के प्रतिनिधियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जारी वित्तीय ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी दिशा निर्देशो का पालन सुनिश्चित कराए जाए।
उपायुक्त ने सभी बैंकों के प्रतिनिधि से कहा कि किसी भी खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे तथा इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को भी दे।वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र आदेश के अनुसार कई निर्देश दिए गए है। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन में नगद राशि जमा करने वाले एटीएम वैन में सभी संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व आईडी कार्ड को वाहन में साथ रखें ताकि किसी प्रकार के जांच के क्रम में स्थिति स्पष्ट हो सके।
संदेहास्पद वित्तीय ट्रांजेक्शन पर नजर रखने हेतु निर्देश
असामान्य और संदिग्ध नकद निकासी या बैंक खाते में अधिक नकद जमा करना। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान एक लाख, पिछले दो महीनों के दौरान जमा या निकासी की ऐसी कोई घटना नहीं हो।चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बैंक खाते से एक जिला निर्वाचन क्षेत्र में कई व्यक्तियों के खातों में आरटीजीएस के जरिये राशि का असामान्य हस्तांतरण की जानकारी देने को कहा। एक लाख रुपये से अधिक नकद जमा करना या नकद निकालना पर भी नजर रखने को कहा।कोई अन्य संदिग्ध नकद लेनदेन, जिसका उपयोग मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए किया जा सकता है।बैंकों से अधिक निकासी होने की सूचना आयकर विभाग को देने को कहा गया।
बैंको में मतदाता जागरूकता हेतु वोटर अवरनेस फोरम को क्रियाशील करने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपने-अपने बैंक शाखाओं में मतदाता जागरूकता के लिए वीएएफ (वोटर अवरनेस फोरम) का गठन कर बैंकों में आने वाले लोगों को मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी देने को कहा। वफ हेतु हर बैंक को एक एक नोडल पदाधिकारी नामित करना इसकी सूचना देने को कहा।
बैठक में अपर समाहर्ता संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, सदर एसडीओ शैलेश कुमार एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजुद रहे।





