प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला दस दिवसीय पशु मेला का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काट कर किया।





उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए 17 वर्ष पूर्व कौलेश्वरी में मेला का शुभारंभ किया गया था। समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप भी बदलता चला गया। मेला से लोगों में मेल-जोल को बढ़ाता है। इससे स्थानीय स्थल पर रोजगार का सृजन भी होता है। मेला में कई मनोरंजन के स्टाल के साथ-साथ बर्तन व मिठाई की दुकानें लगाई गई है। उद्घाटन के साथ ही मेला में खरीद-बिक्री शुरू हो गई। मेला समिति के सदस्यों के अनुसार पशु मेला दस दिनों तक चलेगा।महाशिवरात्रि के मौके पर यहां स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भी की।





पशु मेले के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी,प्रखंड प्रमुख अनीता यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल दांगी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, कान्हाचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी, विनोद ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,महावीर दांगी, थाना प्रभारी मनोज पाल, जगदीश यादव, मुखिया निर्मला देवी मुखिया पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, मुकेश, महेंद्र राम, मनोज दांगी, कोमल यादव, दिनेश दांगी,निरंजन दांगी, प्रेम राणा,प्रकाश कुमार यादव, परमेश्वर दांगी, मटुकधारी दांगी समेत अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।