प्रतिनिधि,चतरा। रक्त मित्र परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही उन्होंने ने भी रक्तदान किया। उन्होंने युवा साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त प्रीतम रूप से बनाए नहीं जा सकता है। इंसान के शरीर में सोए ही बनता है। इसकी आकृति कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया।





उन्होंने युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी थैलेसीनिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करे। मौके पर जिला परिषद् सदस्य प्रसाद भारती, प्रमुख मनिषा देवी, थाना प्रभारी भोला राम, उपप्रमुख मोहम्मद महबुब आलम, विवेक केशरी, पप्पु कुमार साहू,पंकज केशरी,दीपक केशरी समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।