जमशेदपुर।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने गुरुवार परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण एवं बाल गृह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में संप्रेक्षण गृह में 90 किशोर के साथ साथ बाल गृह में 22 बच्चे भी मिले।इस दौरान बाल गृह में उपस्थित बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।बच्चों से बातचीत की गई एवं उनसे किन-किन चीजों की आवश्यकता है, से संबंधित जानकारी भी ली गई। साथ ही पुस्तकालय स्थापित करने के लिए कक्ष का निर्माण, डाइनिंग रूम का रंग रोगन और टाइल्स लगाने का कार्य संचालित पाया गया। सभी कर्मी भी उपस्थित पाए गए। संप्रेक्षण व बाल गृह का पूरा परिसर साफ सुथरा रखने के साथ ही समय तालिका के अनुरूप बच्चों का व्यायाम, खानपान, पढ़ाई, खेलकूद आदि का नियमानुकूल संचालन करने का निर्देश भी दिया गया। संप्रेक्षण व बाल गृह के आवंटन में बच्चों के खाना में राशि की वृद्धि होने के अनुरूप मेंन्यू में सुधार करते हुए अविलंब लागू करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही मेन्यू से संबंधित जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात भी कही।





निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण एवं बाल गृह के अधीक्षक भी उपस्थित थे।