पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।जिले के सभी थानों में 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक बहाली कैंप लगाया जा रहा है,जिसमें जिले के शहरी और ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को एसआईएस लिमिटेड द्वारा बहाली करके चयनित किया जायेगा।





बहाली प्रक्रिया में जवानों का शारीरिक जांच किया जायेगा और लिखित परीक्षा के उपरांत उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।इसके बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को सेन्ट्रल ट्रेनिंग एकेडमी अनुशासनपुरम गढ़वा में 1 माह का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा।ट्रेनिंग सेंटर में उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जायेगा।उनको एक माह का भोजन,आवासन और कीट उपलब्ध कराई जाएगी।इसके अंतर्गत पीटी.ड्रील,थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा,वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।एसआईएस लिमिटेड के 4500 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।





भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रुप कमांडेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार,मैट्रिक पास या फेल, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए और लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।





भर्ती अधिकारी ने बताया कि जिले के बेरोजगार नव युवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराया जायगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एसआईएस लिमिटेड आईएसओ- 9001-2008 मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा।





अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा, राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अन्तर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार,पीएफ,सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन,बोनस,गेच्यूटी, ईएसआई, ग्रुप इन्श्यारेंस, मेडिकल,आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।





गढ़वा जिले में भर्ती कैंप का स्थान और तिथियां निम्न प्रकार से हैं





1. डंडा प्रखंड परिसर में 01.12.2024





2. डंडई प्रखंड परिसर में 02.12.2024





3. कांडी प्रखंड परिसर में 03.12.2024





4. बरडीहा प्रखंड परिसर में 04.12.2024





5. मंझिआंव प्रखंड परिसर में 05.12.2024





6. गढ़वा प्रखंड परिसर में 06.12.2024





7. भंडरिया थाना परिसर 07.12.2024





8. रमकंडा थाना परिसर 09.12.2024





9. रंका थाना परिसर में 10.12.2024





10. धुरकी थाना परिसर में 11.12.2024





11. खरौंधी थाना परिसर में 12.12.2024





12. केतार थाना परिसर में 13.12.2024





13. भवनाथपुर थाना में 14.12.2024





14. बिशुनपुरा में 17.12.2024





15. चिनियां थाना परिसर में 18.12.2024





16. नगर ऊंटारी थाना परिसर में 19.12.2024 को भर्ती कैंप लगेगा।





ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि इस संबंध अधिक जानकारी के लिए 8219591494 पर संपर्क करें या www.ssciindia.com को देखें।