प्रतिनिधि,बड़कागांव। जुगरा गांव में नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय 1008 रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंच रहे हैं और परिक्रमा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही यज्ञ को लेकर बाहर से आए लोगों के द्वारा प्रवचन किया जा रहा है भारी संख्या में प्रवचन सुनने के लोग शामिल हो रहे हैं। 20 फरवरी को महायज्ञ का पूर्णाहुति ,विशाल भंडारा एवं रात्रि मे प्रसिद्ध गायिका देविका भक्ति जागरण कार्यक्रम किया जाएगा। महायज्ञ के यज्ञाचार्य वेद पंडित जयनंदन शास्त्री है।





महायज्ञ में मुख्य पुजारी के रुप में यज्ञ समिति के अध्यक्ष कैलाश साव ,सचिव पुर्व पंसस प्रतिनिधि राजेश रजक, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम,वकील राणा,रामदुलार साव, धनेश्वर तुरी, तापेश्वर साव,दशरथ साव, चेतलाल रजक ,फागुन साव अपने पत्नी संग शामिल हैं।





मुख्य रूप से यज्ञाचार्य आचार्य जयनन्दन पंडित, ऋषिराज वेद व्यास मिश्रा, बद्रीनाथ नाथ पाण्डेय शास्त्री, उपाचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री वाराणसी,राधिका प्रसाद पाण्डेय आचार्य प्रयागराज, शास्त्री शिवराम पाण्डेय विंध्याचल मिर्जापुर, शास्त्री घनश्याम पाण्डेय विन्ध्याचल मिर्जापुर ,मण्टु मिश्रा,अर्जुन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा,दीपक तिवारी, आचार्य वाराणसी, हरिशंकर शास्त्री वाराणसी शामिल है। महायज्ञ में बालेश्वर साव, बृजेश सिंह, हरीशचंद्र गुप्ता, लालदेव साव, द्वारिका भारती, अनुज सिंह ,रामविलास साव, तारकेश्वर साव, शुद्धलाल साव, सिकंदर साव, लखन साव, बंगाली ठाकुर ,रंजीत साहू, बलदेव राणा, केदार साव के अलावा जुगरा गांव के तमाम प्रबुद्ध लोग महायज्ञ मे अपनी सराहनीय योगदान दे रहे हैं।