प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल टाटानगर, दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रिय प्रबंधक से मिलकर जुगसलाई रेलवे फाटक को अचानक अफरातफरी में सील कर दिये जानें के विरोध में एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें अविलंब बुजुर्गों महिलाओं बच्चों छात्रों केलिए रेलवे फाटक से रस्ता खोलने की मांग की गई है। साथ ही साथ रेलवे फुट ओवर ब्रिज का अतिशीघ्र बनाने का अनुरोध किया गया है।





आनन्द बिहारी दुबे ने बातचीत के दौरान एरिया मैनेजर को कहा कि इतनी जल्दी आनन फानन में फाटक बंद करने की क्या आवश्यकता थी।इससे क्षेत्र के लोगो में आक्रोश व्याप्त है और महिलाओं बच्चों को काफ़ी परेशानी हो रही है।दुबे ने कहा अति शीघ्र पैदल मार्ग प्रशस्त किया जाय।क्षेत्रीय प्रबंधक ने आश्वासन दिया की अभी हम मंडल रेल प्रबंधक सीकेपी से इस संबंध में बातचीत कर आपको निर्णय से तुरन्त अवगत करा देंगे।





प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा झारखंड प्रदेश काग्रेस कमिटी के सचिव सर्वश्री के के शुक्ल, राकेश तिवारी, कमलेश पाण्डे, प्रदेश के आमंत्रित सदस्य रियाजउद्दीन खान एवम वरिष्ठ काग्रेस नेता गण सर्व सुबोध सिंह सरदार, सुदर्शन तिवारी, ब्रिजेंद्र तिवारी रामदरस चौधरी, झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनूप मिश्रा,जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष कैंसर आलम अंसारी,प्रसोडीह प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, महिला नेत्री अपर्णा गुहा, रंजीत झा, मलखान दुबे,रानी राव, पिछड़ा वर्ग सेल के अध्यक्ष देवाशीष राज, मनोज कुमार उपाध्याय, अजय मंडल, अमृत गुप्ता आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।