पूसू प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।रांची स्थित बापू वाटिका मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में उपवास किया। भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन के अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी के विरोध में उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।पलामू से गए सभी नेताओं ने बापू वाटिका के समक्ष उपवास धारण किया।
अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि आज हम सबों ने बापू वाटिका के समझ उपवास धारण किया है।आज झामुमो के सभी कार्यकर्ता और झारखंड की जनता भाजपा के कुकृत्य से तंग आ चुके हैं। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को तोता बनाकर रखी है,भाजपा के संगठन की तरह ईडी काम कर चुकी है और देश में जैसे अघोषित आपातकाल है। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को जिस तरीके से षड्यंत्र कर भाजपा ने इस्तीफा देने को मजबूर किया है और जेल में रखा है। झारखंड ही नहीं पूरी देश की जनता जान चुकी है की ये लोग हेमंत सोरेन से डर चुके हैं। जब झारखंड में पहली बार किसी सरकार ने विकास करने का कार्य शुरू किया तो भाजपा झामुमो की सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई और अपने पॉकेट एजेंसियों के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। भाजपा लाख चालें चल ले,लेकिन ये आंदोलनकारी राज्य झारखंड झुकेगा नहीं।
इस कार्यक्रम में सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, चंदन सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, कमाल खान, असफर रब्बानी, बालकिशुन उरांव, वरिष्ठ नेता अविनाश देव, अमित सिन्हा,बबलू शाहनवाज, रिशु अग्रवाल, प्रदीप सिंह, संगठन सचिव अनुराग सिंह,विवेकानंद सिंह, उमा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, सचिव छोटू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोनू सिन्हा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, छात्र मोर्चा सचिव सैयद फैजल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजायल अंसारी, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा, सचिव नन्हे खान, इकबाल अंसारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, सचिव नीतीश कुमार, अनिल चंद्रवंशी, अल्ताफ रजा, आशीष सिंह चेरो, दीनानंथ सिंह, पांडू प्रखंड अध्यक्ष इरफान खान, विक्रम चंद्रवंशी, सुदेश्वर प्रजापति, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, दीनदयाल सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइया, संजय राम, रामनाथ सिंह, धीरज जयसवाल, संतोष भुइया, दीपक कोरबा, अनिल राम, मनातू प्रखंड अध्यक्ष बसंत सिंह, महेंद्र यादव, रामचंद्र भुइया, टूटू अग्रवाल, पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, रेहान अहमद, योगेंद्र मेहता, संजय यादव, संतोष कुमार, हुसैनाबाद के मुन्ना कुमार देव, प्रकाश कुमार पासवान, बादल कुमार, जयप्रकाश पासवान, रिंकू कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपाथित थे।





