वरीय संवाददाता, रांची। जेसीआई उड़ान के सौजन्य से स्थानीय विष्णु गली मेन रोड स्थित होटल रिट्रीट कान्टीनेंटल में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। थीम गाइडेड बार परपस रखा गया था। ट्रेनर शुभम मोदी ने लोगों को ट्रेनिंग दी।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण दिवस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने वैल्यू को और कैसे बढ़ाएं, जिसमें लर्निंग, ग्रुप एक्टिविटीज एवं मीटिंग के माध्यम से अपने वैल्यूज को बढ़ाने का प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षण दिवस पर जेसीआई के सक्रिय सदस्यों को दिया गया। कार्यक्रम में जेसीआई की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव प्रीति बागला सहित सदस्यगण उपस्थित रहें। यह जानकारी रूपा मोदी ने दी।





