विशेष संवाददाता





रांची । जेसीआइ रांची उड़ान की नयी अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने पदभार संभाला। शनिवार को लालपुर स्थित होटल लैंडमार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नयी अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। नई टीम में अ‍निता अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रीति बाग्लाग को सचिव बनाया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष निधि सर्राफ ने अनिता अग्रवाल और निवर्तमान सचिव प्रिया पोद्दार ने प्रीति बाग्ला को पदभार सौंपा। इस शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि आईपीएस संध्या रानी मेहता ने नयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद हमेशा उत्तदायित्व का बोध कराता है। वह कुछ करने के लिए बनती है। महिला का घर से बाहर निकलना अपने-आप में बड़ा कदम है। उन्हें हर कदम पर अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए नारी को ही प्रेरित करना और साथ देना होगा।





मौके पर जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन, राखी गंगवाल जैन, विनीता चितलांगिया, आभा भंडारी, शिल्पी अग्रवाल, सुष्मिता सोमानी, अर्चना मुरारका, निधि बियानी, इशा खन्ना, प्रीति अग्रवाल, प्रवक्ता रूपा मोदी सहित अन्य मौजूद थीं।