विशेष संवाददाता,रांची। जेसीआई रांची द्वारा द रुइन हाउस में आयोजित कार्निवल ऑफ ड्रीम्स में पहले दिन बुधवार को बच्चों की भीड़ उमड़ी एवं बच्चों ने खूब मस्ती किया। इस कार्निवल में कोमल माहेश्वरी के द्वारा बच्चों को हेलेन ओ ग्रेडी एक्टिंग वर्कशॉप कराया गया,जिसके बाद बच्चों ने स्टेज परफॉर्मेंस कर लोगों का मन मोह लिया।पूजा बगड़िया ने बच्चों को फ्लुएड आर्ट सिखाया।कशिश सरावगी ने बच्चों के फेस पर टैटू बनाया एवं जेरी लैंड के जेरी ने बच्चों के बीच गिफ्ट एवं चॉकलेट बांटा।
जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस कार्निवल में बच्चों के लिए गन शूटिंग, ट्रामपॉलिन, स्पिन व्हील, टॉय स्टॉल एवं फूड स्टॉल लगाए गए हैं एवं 8 जून को मैजिक शो, ट्रेजर हंट, स्टोरी टेलिंग, मूवी नाइट एवं और भी मनोरंजक कार्यक्रम बच्चों के लिए आयोजित किए जाएंगे।इस कार्निवल में बच्चे बहुत उत्साहित दिखे एवं बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी काफी इंजॉय किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक उदित तुलस्यान, अचिंत छाबड़ा एवं संस्कार बजाज हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव तरुण अग्रवाल, सौरभ शाह, साकेत अग्रवाल, अभिषेक जैन ने अहम भूमिका निभाया।





