पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।जेसीआई रांची यूथ और नीव प्री स्कूल के संयुक्त तत्वावधान मे 17,18 और 19 को तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन नीव प्री स्कूल सुखदेव नगर रातू रोड में किया जाएगा। इसे लेकर चेम्बर भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।





अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप का समय प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक रहेगा।समर कैंप में 3 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया काफी सरल है। गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। समर कैंप में बच्चों के लिए अनेक एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए पहले दिन का थीम नेचर रिलेटेड रखा गया है,जिसमें बच्चों को प्लांटेशन, रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। दूसरे दिन का थीम रूटस ऑफ चाइल्डहुड रखा गया है,जिसमें बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट योगा एंड मेडिटेशन और पूल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन बच्चों के लिए थीम रखा गया है।आर्ट ऑफ साइंस जिसमें बच्चों को मैग्नेट और मैजिक से संबंधित चीजों को बताया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी में स्पेशल अट्रैक्शन के तहत बच्चों के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया जा रहा है।





इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक भदानी ने बताया कि आने वाले दिनों में जेसीआई रांची द्वारा वोटिंग अवेयरनेस रैली और फैशन फिएस्टा सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा,जिसकी जानकारी आपको दे दी जाएगी।





प्रेसवार्ता के अंतिम पड़ाव में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील किया है कि आगामी 25 मई 2024 को होने वाले मतदान में आप सभी अपना बहुमूल्य मत अपने अपने बूथ में जाकर जरूर दें।अपने इष्ट मित्रों रिश्तेदारों और घर के आस पड़ोस मुहल्ले के सभी मतदाताओं को अपना अपना मत देने हेतु जरूर प्रेरित करें।





इस मौके पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान ,सचिव रिचा जालान,डायरेक्टर मैनेजमेंट अदिति भदानी, गुणीतसिंह ,विनायक शर्मा, मोनिका , मनीषा, नयोनिका मौजूद रहे।उक्त जानकारी सोनल अग्रवाल ने दी।