प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई के द्वारा 13 फरवरी को आयोजित जोहर यात्रा को सफल बनाने को लेकर प्रखंड में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।





बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जबकि बारिसाखी पंचायत में कार्यकर्ता व महिलाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में 13 फरवरी को चतरा में आहूत जोहार यात्रा को सफल बनाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया। जबकि ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में चतरा पहुंचने की अपील की गई।





बैठक में प्रखंड अध्यक्ष द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीति व सिद्धांत को भी विस्तार से बताया गया।उन्होंने कहा झारखंड में हेमंत सरकार गरीबों के लिए बेहतर कार्य कर रही है।सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन,100 यूनिट बिजली बिल माफ किया गया है। यहां तक की किसानों का केसीसी ऋण 50000 तक माफ की गई है। सरकार द्वारा 1932 का खतियान विधानसभा द्वारा पारित की गई है। इतना ही नहीं ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का बिल भी पारित किया है।बैठक में मनोज दांगी के अलावे कई महिलाएं उपस्थित थे।