प्रतिनिधि,जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अजय जे राठौर ने बातचीत में बताया कि सालगाझुड़ी हॉल्ट स्टेशन के सामने मालगाड़ी बेपटरी होने के मामले में जो बातें सामने आ रही है।उसके अनुसार मालगाड़ी का चालक झपकी ले रहा था। साथ ही फॉग होने की भी संभावना है। जांच में दोषी पाए जाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में अगर और भी कोई दोषी पाया जाता हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मालगाड़ी दुर्घटना के दूसरे दिन भी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपा गया है। घटना के बाद मालगाड़ी के चालक से जांच कमेटी ने पूछताछ भी की है। साथ ही गार्ड को भी तलब किया है।





बताते चलें कि शनिवार की सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी,जिससे दूसरी ट्रैक पर दूसरे दिशा से आ रही मालगाड़ी का इंजन भी दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी से सट गया था। इस दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन घंटे भर के लिए बाधित भी हुआ था।