प्रतिनिधि,झरिया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अनुशंसा पर वार्ड संख्या 48 अंतर्गत धनबाद नगर निगम द्वारा स्वीकृत लगभग 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 14 सौ मीटर लंबी सड़क बरारी मोड़ से बरारी काली मंदिर डीएनसी स्टोर जेलगोरा तक कालीकत पथ निर्माण का शिलान्यास विधायक द्वारा दैविक मंत्रोचार के साथ व फीता काट कर किया।





इस दौरान समर्थकों ने विधायक का पुष्प हार व ढोल नगाड़े के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिलान्यास के दौरान झरिया विधायक ने कहा कि वर्षों से विकास से वंचित रखा गया झरिया को, जो कि पूर्व जन प्रतिनिधियों की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बरसात के पहले सड़क कालीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है।





मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मनौवर गद्दी, अनिल सिंह, मो. सद्दाम, शेख सुलतान, अलीम अंसारी, सद्दाम हुसैन, इश्तियाक अंसारी, मुबारक अंसारी, आफताब आलम, जय सिंह, किशोर, इम्तियाज खान आदि उपस्थित थे।