प्रतिनिधि,जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को समिति के पूर्व अध्यक्ष युग कुमार दास के नेतृत्व में उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीआरडीए निदेशक सौरव सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा।





ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने सोनारी बिरसा बस्ती स्थित जाहेरथान में सौंदर्यीकरण और चारदीवारी की आवश्यकता को बताया है। साथ ही कहा कि इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस विभाग को पत्राचार के माध्यम से कई बार सूचित भी किया गया है। बावजूद इसके अब तक विभाग की तरफ से कोई सुधि नहीं ली गई है। चारदीवारी ना होने के कारण जाहेरथान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और जो वहां नशा का सेवन भी करते हैं। जिसके कारण बिरसा बस्ती में हमेशा अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती में सड़क, नाला और मैदान की स्थिति खराब होने के कारण उसकी मरम्मत की जरूरत को भी बताया है।





इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती वालों के लिए उक्त कार्य को पूरा कराने के लिए उपायुक्त से आग्रह भी किया है। मौके पर झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार राय, सुनील गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, वासुदेव कर्मकार, परीक्षित कर्मकार, विक्रम रजक, गुरुपद हांसदा, दिलीप सोरेन समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे