रांची। झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी का गठन राज्यस्तरीय महाधिवेशन में किया गया। जिसमें फादर फ्लोरेंस कुजूर को संघ का प्रदेश अध्यक्ष एवं एवं मो.शमीउल्ला खान और फादर विनोद टोप्पो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।





संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोक सेवा समिति के अध्यक्ष नौशाद खान सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी।उम्मीद जताई गई कि झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रयास से शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के प्रति सजग रहेंगे।