प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का गिद्धौर में गुरुवार को भव्य स्वागत हुआ। बाबूलाल मरांडी एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत चतरा जा रहे थे। इसी क्रम में गिद्धौर मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जबकि सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ के कार्यालय में भगवा गमछा देकर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने स्वागत किया।
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर कई सवाल खड़ा किए।जबकि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य को काफी सराहना किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो में देश आज मजबूत हुआ है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम,उज्जवल दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, सुजीत कुमार भारती, डाॅ.मृत्युंजय सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, रामदेव सिंह भोक्ता, युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,लखन दांगी, बसंत सिंह,सुनील कुमार राणा,ब्रजेश कुमार सिन्हा, बिंदेश्वरी यादव,सुरेश प्रसाद राणा,प्रेमचंद यादव,विकास कुमार दांगी,महेंद्र राम,संजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।





