रांची।साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की मौत की जांच को लेकर सीबीआई की टीम जुटी है।इस मामले को लेकर टीम ने जांच शुरू कर दी है। रूपा के पिता देवानंद उरांव, बहन उर्मिला उरांव समेत अन्य परिजनों का बयान ले चुकी है। इस मामले में टीम को एक राजनेता का वीडियो टेप भी हाथ लगा है। 27 मिनट के इस वीडियो टेप में राजनेता पैसे का प्रलोभन देते दिख रहे हैं। वीडियो की रॉ-कॉपी टीम को सौंप दी गयी है। इस वीडियो में राजनेता परिजनों से सीबीआई जांच की मांग नहीं करने देने की बात कह रहे हैं।
साहिबगंज महिला थाने में दर्ज कुछ मामलों से जुड़े कागजात भी सीबीआई ने हासिल किए हैं। मृतक रूपा तिर्की की बहन उर्मिला तिर्की मानसिक तनाव की वजह से जेपीएससी की परीक्षा भी नहीं दे पायी और इस बात की परिजनों ने पुष्टि की है।परिजनों के अनुसार लगातार चल रहे प्रकरण के कारण उर्मिला दवाब में थी।गौरतलब है कि जेपीएससी ने लंबे समय के बाद परीक्षा ली है।





