संवाददाता





चाईबासा। झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चाईबासा स्थित परिसदन में मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने पत्रकार बीमा योजना पर एसोसिएशन की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में सकारात्मक पहल की जाएगी।





प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह , पश्चिम सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा,आईटी सेल के प्रमुख रोहण निषाद शामिल थे।