प्रतिनिधि,चाईबासा। झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।कोर कमिटी की बैठक में एकल केंद्रीय संचालन समिति पर चर्चा की गई। वहीं अब तक आयोजित कार्यक्रमो की समीक्षा के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के गॉलब्लैडर ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया अब तक जो सदस्य सक्रिय रूप से एसोशिएशन के कार्यक्रमों में भागीदार बने है,उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया जाए। इसकी सूची तैयार करने के लिये प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।जे जे डब्लू ए के विकास और विस्तार के लिए वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के विचारों को अंगीकृत भी किया गया।कोर कमिटी की बैठक में आज प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महासचिव सुनील पांडे,उपाध्यक्ष मधुरेश वाजपेयी ,प्रदेश सचिव राकेश मिश्रा कमलेश कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल सिह,वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा ने भाग लिया।





