रांची/जमशेदपुर।पत्रकारों के हितों के संरक्षण व पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया।शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित परिसदन में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।इस बैठक में काफी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया गया। जिसमें जितेंद्र ज्योतिषी को प्रदेश अध्यक्ष और सुनील पांडे को महासचिव मनोनीत किया गया।वहीं,एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा,सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह,सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह,नागेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र मिश्रा,डॉ.एके लाल बनाए गए।
जेजेडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह,मधुरेश वाजपेयी व कमलेश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।वहीं,दीपक कुमार,सचिव (प्रभारी कोल्हान), मनोज कुमार (प्रभारी रांची जोन)देवेंद्र कुमार सिंह (प्रभारी सन्थाल परगना),सुजीत साहू (प्रभारी पश्चिम सिंहभूम) बनाए गए।एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह मनोनीत किए गए।एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक रविकांत (रांची जोन), राकेश मिश्रा (कोल्हान जोन) सन्थाल परगना, जिला संयोजक,रांची जिला नागेन्द्र कुमार, पूर्वी सिंहभूम शशि सिंह,सरायकेला से उमाकांत कर,रास बिहारी मंडल पश्चिमी सिंहभूम प्रताप प्रमाणिक,राहुल शर्मा बनाए गए।
इसके अतिरिक्त केंद्रीय समन्वय समिति (कोर ग्रुप) में सुनील पांडे, नगेन्द्र कुमार,राकेश मिश्रा,कमलेश कुमार सिंह,रास बिहारी मंडल ,दीपक कुमार ,नवल किशोर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा शामिल किए गए।धर्मेंद्र मिश्रा को संचालन शाखा प्रमुख, दीपक कुमार को एसोसिएशन की नियमावली (संविधान), वित्तीय प्रबंधन राकेश मिश्रा, मधुरेश वाजपेयी,कार्यक्रम प्रमुख सुनील पांडे ,मनोज सिंह डिजिटल प्रमुख दीपक कुमार व सदस्यता अभियान प्रभारी राहुल सिंह, नवल सिंह व नगेन्द्र शर्मा को बनाया गया।परिवहन व्यवस्था कमलेश कुमार सिंह,राहुल सिंह,पत्रकारों के लिए बीमा/स्वास्थ्य आदि के लिए देवेंद्र सिंह,शशि सिंह ,रोहण निषाद को बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मेद्र मिश्रा ने कहा कि नवगठित झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का कार्य सम्पूर्ण झारखंड में चलेगा और जल्द ही प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।





