विशेष संवाददाता,रांची। श्री महावीर जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ रांची द्वारा श्री महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ संघ की ओर से ड्राई फूड और पानी की व्यवस्था रखी गई थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत , सह-सचिव हैप्पी किंगर ,कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल, विक्रम जैन ,विमल जैन ,राजेश कंदोई ,ओम खेतावत, कमल जैन, विपुल जैन, विकास जैन ,सुनील मोदी उपस्थित थे।





