पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सह चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।





जेएससीए परिसर में आयोजित एजीएम में वार्षिक रिपोर्ट पेश किए गए। साथ ही नए सत्र (2024 व 2028)के लिए कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें 21 सदस्यीय कमिटी का निर्विरोध चुना गया,जिसमें अर्चित आनंद अध्यक्ष और जय कुमार सिन्हा को सचिव बनाए गए।





इस मौके पर रिस्टर्निंग ऑफिसर विनय कर्ण और जेओए ऑब्जर्वर सुरेश कुमार,झारखंड खेल विभाग से देवेंद्र कुमार मौजूद थे।इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया।





झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन कमिटी





राजीव कुमार बिट्टू - चेयरमैन





अर्चित आनंद - अध्यक्ष





जय कुमार सिन्हा - सचिव





ट्रेजरर - करमबीर उरांव





कार्यकारी अध्यक्ष - संजेश मोहन ठाकुर





वाइस प्रेसिडेंट - कुलवंत सिंह,आलोक गुप्ता, आशुतोष, विजय मेवार, दिनेश कुमार सिंह।





ज्वाइंट सेक्रेटरी - राकेश कुमार मिश्रा, अनिल, अनूप राजेश लकड़ा, रामाशीष सिंह।





एक्जीक्यूटिव मेंबर - राजन कुमार, प्रिंस कुमार मिश्रा, धनंजय सिंह, विकाश कुमार केशरी, केएन सिंह।