पूसू प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पार्टी के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की दी चेतावनी है।भाजपा की ओर से झारखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, लेकिन झारखंड में एक भी लोकसभा सीट से क्षत्रिय समाज को टिकट नहीं दिया गया है। इस कारण क्षत्रिय समाज में रोष है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।





पलामू निवासी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के झारखण्ड प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने भाजपा की ओर से झारखंड में एक भी सीट क्षत्रिय को नहीं देने के मामले में प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की एक भी सीट पर क्षत्रिय समाज को टिकट नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है।नाराज लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा से धनबाद और चतरा से दो सांसदों का टिकट काट कर किसी क्षत्रिय को टिकट न देना कहीं से भी उचित नहीं है।रांची में आपात बैठक बुलाई गई है।आपात बैठक में इसके विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।





विनय कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए रांची स्थित अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई गई है।बैठक के बाद क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को झारखंड में किसी क्षत्रिय को टिकट देने का जवाब मागेगे। अगर राष्ट्रीय नेताओं ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो अगले कदम को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा समाज किसी सहारे का मोहताज नही है,बल्कि दूसरे का सहारा बनता है।राष्ट्रीय नेताओं को समाज की भावना से कराया जाएगा अवगत ।





विनय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में क्षत्रिय समाज की आबादी सात प्रतिशत से ज्यादा है।वर्तमान स्थिति के लिए समाज खुद कितना जिम्मेदार है, इसका भी आत्मचिंतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज भाजपा के साथ रहा है।आगे भी साथ निभाना चाहता है। पार्टी को भी चाहिए की क्षत्रिय समाज की भावनाओं को समझें।कहा कि राष्ट्रीय नेताओं को अवगत कराने के बाद अगर सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो क्षत्रिय समाज आगे की रणनीति तय करने के लिए राज्य के सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेगा ।





झारखंड में भाजपा के खाते से लालाजी और बाबू साहेब साफ, एक भूमिहार की एंट्री, तीन पिछड़ी जातियों पर बरसी मोदी कृपा, पार्टी ने बदली स्ट्रैटजी रांची लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर के आसार, कल्पना का साथ मिला तो सुबोधकांत की बढ़ेगी ताकत, क्या है समीकरण झारखंड में बीजेपी ने एक भी क्षत्रिय को नहीं दिया टिकट, समाज में हो सकती है नाराजगी, पुनर्विचार करने की मांग ।