गुरूवार को कोडरमा और चतरा जिले में मधुमक्खियों और भौरों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में दस लोग जख्मी हो गए। इनमें कोडरमा के इंदरवा चितरपुर में तीन महिलाओं समेत सर्वाधिक पांच लोगों को मधुमक्खियों ने हमले कर अपना शिकार बनाया।मधुमक्खियों के हमले का शिकार बने सभी एक ही परिवार के हैं और सभी खेत में काम कर रहे थे। कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में रीना देवी, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी और रवि कुमार और मुंशी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित पपहरा गांव में अपना खेत देखने गए उमाशंकर महतो मधुमक्खियों के हमलें में गंभीर रूप से घायल हो गये। मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल उमाशंकर किसी तरह भागकर घर पहुंचा और अचेत हो गया। वहीं चतरा जिले के इटखोरी स्थित कल्याणपुर सिवाना के जंगल में भौरों ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें तीन महिलाएं और एक युवक है। सभी जंगल में मवेशी चराने गए थे। पंचायत के मुखिया ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी में भर्ती कराया। घायल निर्मला, सुनीता ने बताया कि भौरों के हमले के बाद उन्होंने नहर में कूदकर किसी तरह जान बचाई।
झारखंड:मधुमक्खियों व भौरों ने हमला कर 10 लोगों को किया घायल,खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल
झारखंड:मधुमक्खियों व भौरों ने हमला कर 10 लोगों को किया घायल,खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

