प्रतिनिधि,चरही। झारखंड महिला उत्थान के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों के साथ मेरा शरीर मेरा हक और उनके अधिकारों को लेकर प्रखंड स्तरीय चरही स्थित विवाह भवन में बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे हजारीबाग जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा, पंचायत मुखिया देवकी महतो उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता मैनो किस्कु के द्वारा किया गया।इस दौरान बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो के द्वारा कहा गया कि इस तरह के संस्था का प्रयास से ही हमारे समाज के महिलाओं एवं किशोरियों के बीच बहुत ही जागरूकता बढ़ रही है।इसी तरह से अगर बैठक करके महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया जाए तो आने वाला समय में सारे महिलाएं एवं किशोरियों आत्मनिर्भर हो जाएंगे।इस मौके पर ममता देवी,फूल कुमारी,चांदनी कुमारी, रेणु देवी, बीना देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, निशा देवी, सीता देवी ,प्रियंका मुर्मू, आशा मुन्नी मुर्मू, उषा देवी, राजकुमारी, सुमित्रा, सुनीता देवी, मालती कुमारी, कविता कुमारी इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे।





