पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चुरचू। झारखंड महिला उत्थान संस्था परिसर में 16 दिवसीय अभियान के तहत जेन्डर आधारित हिंसा के खिलाफ असमानता से समानता सबकी गिनती एक समान 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर इस बीच कार्यक्रम के तहत प्रेस कांफ्रेंस झारखंड महिला उत्थान संस्था परिसर में रखा गया।





प्रेस कॉन्फ्रेंस में हजारीबाग जिले और चुरचू प्रखण्ड के प्रेस वालों के साथ झारखंड महिला उत्थान संस्था सचिव नीलम बेसरा ने वार्ता की। इन्होंने 16 दिवसीय अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया कि 16 दिवसीय अभियान 25 नवम्बर से 10 दिसंबर के बीच पूरे विश्व में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।महिलाएं मिलकर हर जगहों पर कार्यशाला,सेमिनार,धरना प्रदर्शन,जुलूस करके अपनी-अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाती हैं।झारखंड महिला उत्थान भी चुरचू प्रखण्ड में गांव के समुदाय के सभी तबके के लोगों को विकलांग, एकल महिला, विधवा महिलाओं तथा लड़कियों को शामिल करके उनकी हक अधिकार की बात करेंगे। तथा मंच देंगे जहां अपने हक अधिकार की बात कर सके।





इस प्रेस कांफ्रेंस मीटिंग में संस्था कार्यकर्ता फूलकुमारी तिग्गा,उषा देवी,कविता कुमारी,आशीष अनुरंजन बेसरा, चिन्ता तिग्गा,अनिल बेसरा,बिंदेश्वर महतों,बुद्धिजीवी जोसेफ बेसरा,गांव के मुखिया शिवराम बेसरा शामिल होकर अपना अपना विचार दिए। अन्त में प्रेस कांफ्रेंस में आए सभी प्रेस वालों को झारखंडी गमछा देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।