झारखंड में पहली बार दो दिवसीय हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी समिट का शुभारंभ 10 जून को





सीसीएल के दरभंगा हाउस में जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक





झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि





विशेष संवाददाता,रांची।झारखंड में पहली हेपाटो- पैनक्रिएटो बिलियरी समिट 2023 का आयोजन सीसीएल के दरभंगा हाउस में होने जा रहा है। इस समिट में देश के जाने माने डॉक्टर शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे। इस दो दिवसीय झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएट बिलियरी समिट में झारखंड लीवर-किडनी फाउंडेशन सहयोग कर रहा है।





यह जानकारी डॉ. जयंत घोष ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी क्या है, इसकी जानकारी लोगों के बीच नहीं है।हेपाटो का मतलब होता है लीवर, पैनक्रिएटो का मतलब अग्न्याशय और बिलियरी का मतलब पित्त की थैली। इससे जुड़ी बिमारियों को मेडिकल की भाषा में हेपाटो-पेनक्रिएटो बिलियरी कहते हैं। हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी में आज के दिन बहुत अधिक बीमारी का लोड बढ़ गया है।पूरी दुनिया हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी की चर्चा हो रही है। ऐसे में झारखंड से भी इस बीमारी पर चर्चा हो और आवाज उठे। झारखंड के डॉक्टर इस बीमारी का इलाज समय पर कर सकें। समय की मांग को देखते हुए हेपाटो- पैनक्रिएटो बिलियरी पर पहली बार रांची में समिट करने का फैसला लिया है।





इस समिट का मुख्य उद्देश्य मरीजों और डॉक्टरों के बीच जागरूकता फैलाना है। झारखंड के डॉक्टर इनमें बीमारियों का इलाज अपने लेवल में कर रहे है । इन सभी जुड़ी बातों की चर्चा इस समिट में की जायेगी। देश के शहरों मे डॉक्टर इससे जुड़ी बातों को दिल्ली हैदराबाद, बनारस,पटना से सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। इनमें नयी दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ,मैक्स साकेत डॉक्टर विकास सिंगला, डॉक्टर आदेश चौधरी, डॉक्टर अमर मुकुंद, बनारस से डॉ बीके दीक्षित, पटना मे संजीव वर्मा, डॉ सौरव जायसवाल कोलकाता से ,डॉ सुप्रीयो घटक, डॉ संजय मंडल, डॉ सुजीत चौधरी, हैदराबाद से डॉ मोहन राम चंदानी, प्रो. जीवी राव समेत अन्य डॉक्टर का मार्गदर्शन मिलेगा।





समिट में झारखंड के डॉक्टर्स बाहर के आये डॉक्टर से उनके विचारों को सुनेंगे और बीमारियों के इलाज को और कैसे बेहतर बनाया जाए इसकी जानकारी साझा करेंगे। समिट के बाद आम लोगों में लीवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलायेंगे। साथ ही लोगों के बीच हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी से जुड़ी बीमारियों और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी देंगे। प्रेसवार्ता में डाॅ. सतीश मिढ़ा, डाॅ.रवीश रंजन सहित अन्य चिकित्सकगण मौजूद थे।