चुरचू। झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज चूरचू का स्थापना दिवस मनाया गया एवं आर जी एस हाई स्कूल चुरचू का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर कामेश्वर उपाध्याय, होरिल शर्मा , डॉक्टर बी के विश्वकर्मा एवं डॉक्टर ललित राणा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर संपादित हुआ।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कामेश्वर उपाध्याय ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने अनुभव को दर्शकों के सामने साझा किया।मुख्य अतिथि के अलावा अन्य अतिथि गण तथा अभिभावक के सामने बच्चों ने अपना सांस्कृतिक नृत्य गान को प्रस्तुत किया । दर्शक गणों में बहुत सारे चुरचू प्रखंड के ग्रामीण लोगों की भीड़ देखी गई जिसमें चुरचू थाना के दरोगा इंद्रदेव राजवार एवं आंगो पंचायत की मुखिया सीता मुनि मुर्मू, पूर्व मुखिया नानो धनेश्वर सिंह के अलावे मानवीय पूर्व सांसद महोदय भुनेश्वर मेहता भी शामिल थे।





कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के निर्देशक चंद्र देव शर्मा तथा सचिव निर्मल कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया मंच का संचालन अंग्रेजी के फैकल्टी सैयद आलम एवं कंप्यूटर के शिक्षक अमित कुमार सोनी के द्वारा किया गया ।