प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड सरकार के 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ बड़कागांव में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा मशाल जुलूस निकालकर झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस का शुभारंभ बड़कागांव थाना रोड स्थित जयसवाल होटल के समीप से शुरुआत किया गया। बड़कागांव मुख्य चौक ,अंबेडकर स्टैचू, दैनिक बाजार बड़कागांव तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार से नियोजन नीति को वापस लेने एवं झारखंडियों के हित में कार्य करने की मांग की गई है। ताकि यहां के झारखंडियों को हक व अधिकार मिल सके।





मशाल जुलूस में शामिल लोगों में मुख्य रूप से जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ,मिथलेश कुमार ,राकेश कुमार ,अवधेश कुमार ,जितेंद्र कुमार,सत्यम कुमार,रमेश कुमार,रामचरित्र प्रसाद दांगी,मिन्हाज मियां,तिलेश्वर प्रजापति,अंशु कुमार,विक्की कुमार, प्रमोद प्रधान,जोगेंद्र कुमार,रंजन कुमार , शशि कुमार महतो शामिल थे।