प्रतिनिधि,मगनपुर। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर 10 एवं 11जून को दो दिवसीय झारखंड बन्द के पहले दिन ही बन्द का व्यापक असर दिखाई दिया। सुबह से ही बन्द समर्थक छात्र,नौजवानों द्वारा चौक चौराहों में बाधा उत्पन्न कर आवागमन के सारे रास्तों को बाधित कर दिया गया। गोला प्रखंड में डीवीसी चौक विभिन्न स्थानों पर जाम का असर देखा गया। सुबह-सुबह लम्बी दूरी के कुछ वाहनों को चलते देखा गया,लेकिन वे आगे जाकर घंटों जाम में फस गए। हालांकि अधिकतर लम्बी दूरी के वाहनों के संचालकों ने स्वयं ही अपने अपने वाहनों को आज के आवागमन से अलग कर रखा था।





बन्द समर्थकों की मांग





झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर हुए बन्द की मुख्य मांगे है कि सरकार यथाशीघ्र 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति को लागू करे तथा 60-40 के अनुपातिक नियोजन नीति को रद्द करे।