प्रतिनिधि,धनबाद। बरवाअड्डा लोहारबरवा श्रीनिवास पानुरी चौक स्थित मार्गदर्शन क्लासेस में झारखण्ड बोर्ड में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिंदरी विधानसभा के विधायक धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी सम्मिलित होकर सभी की हौसला बढ़ाये एवं उज्जवल भविष्य की कामना किये।





आयोजन का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर साव के द्वारा किया गया। मौके पर मार्गदर्शन क्लासेस के शिक्षकों में ललन , अभिषेक, बसंत, संतोष के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अनूप चौधरी, प्रीतम महतो, शत्रुघ्न महतो आदि लोग उपस्तिथ हुए।





सम्मानित होने वाले में पायल कुमारी पूरे धनबाद जिले में टॉप टेन में शामिल हैं। मौके पर गणेश ठाकुर, आशीष, विनीत पाल, ख़ुशी कुमारी, प्रकाश कुमार, अर्जुन कुमार, शिखा भारती वंदना आदि मौजूद थे।